फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   IAF air show: power of the Air Force was seen in the air show, people were thrilled

IAF air show: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, रोमांचित हुए लोग

Fri, 20 Jan 2023 07:45 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 20 Jan 2023 07:45 PM IST
सार

सूर्य किरण टीम की प्रवक्ता फ्लाइट लेफ्टिनेंट रिधिमा गुरुंग ने कहा कि एरोबैटिक शो का आयोजन युवाओं को रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, 'हॉक मार्क-132 विमान ने पहला करतब दिखाया। उसके बाद एक डायमंड फॉर्मेशन में फ्लाई पास्ट किया...

विज्ञापन
IAF air show: power of the Air Force was seen in the air show, people were thrilled
IAF air show - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में मौजूद भारत के सबसे बड़े एयरबेस स्टेशनों में से एक कलाइकुंडा एयर बेस पर आयोजित दो दिवसीय एयर शो के आखरी दिन शुक्रवार को नौ सूर्य किरण फाइटर प्लेन और पैरा जंपिंग करने वाली आकाशगंगा टीम के हैरतअंगेज कारनामों ने उपस्थित लोगों को रोमांचित कर दिया। शुक्रवार को आकाश में बादल होने के कारण रोशनी मध्यम थी लेकिन सूर्य किरणों की तेजी में कोई कमी नहीं आई। पलक झपकते ही आसमान में अचानक प्रकट होकर ओझल हो जाने वाले सफेद और नारंगी रंग के नौ सूर्य किरण विमानों ने  हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया।

विज्ञापन

सूर्य किरण टीम की प्रवक्ता फ्लाइट लेफ्टिनेंट रिधिमा गुरुंग ने कहा कि एरोबैटिक शो का आयोजन युवाओं को रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, 'हॉक मार्क-132 विमान ने पहला करतब दिखाया। उसके बाद एक डायमंड फॉर्मेशन में फ्लाई पास्ट किया। इसके अतिरिक्त, इसने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड को समर्पित एक रोटर का आकार ले लिया, जिसे अभी भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच टीम के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन जीएस ढिल्लों ने हवा में हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरुंग ने कहा कि कुछ एरोबेटिक प्रदर्शनों को कलाईकुंडा के आसपास के क्षेत्रों में कम दृश्यता के कारण रद्द करना पड़ा। इससे पहले वायुसेना के नौ जांबाजों ने पैरा जंपिंग का शानदार प्रदर्शन किया। आकाश गंगा टीम का नेतृत्व कर रहे वारंट अफसर एए वैद्य ने कहां इसका मकसद युवाओं को सुरक्षाबलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IAF air show: power of the Air Force was seen in the air show, people were thrilled
IAF air show - फोटो : Amar Ujala

कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयर कमोडोर रण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि इस एयरबेस ने अपना 66वां स्थापना दिवस 14 दिसंबर को मनाया था, लेकिन उस समय मौसम बहुत खराब होने के शो का आयोजन आज किया गया। गुरुंग ने कहा कि भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने अपने 26 वर्षों के अस्तित्व में भारत में 72 स्थानों को कवर करते हुए 600 हवाई करतब दिखाए हैं।

उन्होंने कहा, टीम ने सिंगापुर, चीन, यूएई और श्रीलंका जैसे देशों में भी प्रदर्शन कर चुकी है। भारतीय वायु सेना अपनी स्थापना के 90 साल में प्रवेश कर गई है, जिसे लेकर देशभर में एयर शो का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को कलाइकुंडा एयर बेस पर इस आयोजन के आखिरी दिन फाइटर प्लेन, इनमें कैरी किए जाने वाले हैवी बम, गोलियां और अन्य हथियारों की प्रदर्शनी लगाई थी जिनमें शामिल हुए सैकड़ों बच्चों और अन्य आयु वर्ग के लोगों ने वायु सेना की कार्यशैली को समझा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा एक दिन पहले हजारों की संख्या में आसपास के गांव वालों को एकत्रित कर उन्हें इन प्रदर्शनों को दिखाया गया और यह समझाया गया था कि आसपास में गंदगी ना फैलाएं। इसका मतलब यह है कि अगर गंदगी फैलेगी तो पक्षी आएंगे और पक्षी के कारण बहुत सी दिक्कतें होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed