फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Gold Smuggling: Smuggler bringing gold hidden in body cavity, BSF arrested

Gold Smuggling: शरीर के इस हिस्से में छिपाकर तस्कर ला रहा था सोना, बीएसएफ ने किया गिरफ्तार

Tue, 31 Jan 2023 06:49 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 31 Jan 2023 06:49 PM IST
सार

Gold Smuggling: बीएसएफ के मुताबिक जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गांव अमुदिया की ओर जाते देखा। पूछताछ के दौरान जब मेटल डिटेक्टर से उसकी तलाशी ली जा रही थी, तो उसके पेट के निचले हिस्से के पास से बीप की आवाज आने लगी...

विज्ञापन
Gold Smuggling: Smuggler bringing gold hidden in body cavity, BSF arrested
BSF recovered Gold - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मामूली पैसों की खातिर जान जोखिम में डालकर अपने शरीर में सोना डालकर तस्करी कर रहे एक तस्कर को बीएसएफ के जवानों ने गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान मदाई मंडल, जिला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई है। उससे आठ सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं, जिसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

बीएसएफ के मुताबिक जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गांव अमुदिया की ओर जाते देखा। पूछताछ के दौरान जब मेटल डिटेक्टर से उसकी तलाशी ली जा रही थी, तो उसके पेट के निचले हिस्से के पास से बीप की आवाज आने लगी। लेकिन उसने अपने पेट के निचले हिस्से में कोई धातु होने की बात से इनकार कर दिया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाकर जब डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया तो सारा माजरा सामने आ गया। उसके पेट के निचले हिस्से में आठ सोने के बिस्कुट दिखाई दिए। वह इनको बॉडी कैविटी (गुदा) में छिपाकर ला रहा था।

विज्ञापन

उसने बताया कि वह लंबे समय से तस्करी में संलिप्त है। ये बिस्कुट उसे रहीम, निवासी जिला सतखिरा, बांग्लादेश ने दिए थे। इसके बाद उसने इन बिस्कुटों को गुदा मार्ग से अपने पेट में छिपा लिया। आगे यह सोना वह सुरेश, निवासी बिठारी, जिला उत्तर 24 परगना को सौंपने वाला था। इस काम के लिए उसे सिर्फ 300 रुपये मिलने थे। लेकिन वह सीमा रेखा लांघ पाता, इससे पहले ही बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर और जब्त सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय टेंटुलिया को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed