फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Gold Smuggling: Gold was being brought in the collar of T-shirt, Customs caught at airport

Gold Smuggling: टी-शर्ट के कॉलर में ला रहा था सोना, एयरपोर्ट में कस्टम ने दबोचा

Fri, 10 Feb 2023 06:15 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Feb 2023 06:15 PM IST
सार

Gold Smuggling: कस्टम विभाग के सूत्रों शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक विभाग को पहले ही इसकी गुप्त सूचना मिल गई थी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नीर सलीम मोहम्मद के रूप में हुई है। वह बैंकॉक से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा था...

विज्ञापन
Gold Smuggling: Gold was being brought in the collar of T-shirt, Customs caught at airport
Gold smuggling - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने टी-शर्ट के कॉलर पर सोना छिपाकर ला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कस्टम विभाग के सूत्रों शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक विभाग को पहले ही इसकी गुप्त सूचना मिल गई थी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नीर सलीम मोहम्मद के रूप में हुई है। वह बैंकॉक से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा था।

विज्ञापन

जैसे ही लोग उतरे कस्टम के अधिकारियों ने उस व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके टी-शर्ट के कॉलर से 346.22 ग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया। उसने सोने के पेस्ट को कॉलर के अंदर डालकर बाहर से सिलाई कर दी थी, जिसकी वजह से इसे पकड़ पाना आसान नहीं था। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सोने की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब दो लाख रुपये है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed