फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   BJP leader Sambit Patra said - Northeast politics is changing

North East: संबित पात्रा बोले- बदल रही है पूर्वोत्तर की राजनीति, दिल्ली और करीब आई

Thu, 20 Oct 2022 07:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Oct 2022 07:08 PM IST
सार

North East: त्रिपुरा में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का दौरा बढ़ गया है। जानकारी मिली है कि इसी महीने के 27 या 28 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी त्रिपुरा का दौरा कर सकते हैं...

विज्ञापन
BJP leader Sambit Patra said - Northeast politics is changing
Sambit Patra in Tripura - फोटो : Agency

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर-पूर्व समन्वयक संबित पात्रा ने कहा है कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले पूर्व की केंद्र सरकारों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की अनदेखी की। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, उनके लिए एनई का मतलब है न्यू इंजन यानि विकास का नया इंजन बन गया है। वे त्रिपुरा के उनाकोटि जिले के पाबियाचेरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आज पूर्वोत्तर की राजनीति में बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली करीब आ गई है। इससे पहले, कुछ राज्यों के लोगों को अपने राज्य में पीएम को शारीरिक रूप से देखने का सौभाग्य कभी नहीं मिला था।

विज्ञापन

त्रिपुरा में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का दौरा बढ़ गया है। जानकारी मिली है कि इसी महीने के 27 या 28 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी त्रिपुरा का दौरा कर सकते हैं। इस बीच, त्रिपुरा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह भी राज्य में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित रक्षित और महासचिव टिंकू रॉय ने अगरतला के एमबीबी एयरपोर्ट पर सिंह का स्वागत किया। शाम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी ने सिंह से मुलाकात की। पात्रा ने कहा, पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को प्राथमिकता दी। उन्होंने इस क्षेत्र को 'अष्टलक्ष्मी' के रूप में देखा क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि यदि पूर्वोत्तर अविकसित है, तो भारत प्रगति नहीं कर सकता है। भारत के विकास के लिए पूर्वोत्तर को विकास की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed