फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Bengal Chief Minister Mamata Banerjee will not participate in the Niti Aayog meeting

Niti Aayog: नीति आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Wed, 24 May 2023 07:32 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 May 2023 07:32 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद और तृणमूल प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर बताया है कि नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में तृणमूल के प्रतिनिधि शामिल नहीं होंगे। इसके बाद ही मुख्यमंत्री का नीति आयोग की बैठक में नहीं जाने का फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है...

विज्ञापन
Bengal Chief Minister Mamata Banerjee will not participate in the Niti Aayog meeting
Mamata Banerjee - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसी सप्ताह 27 मई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी। हालांकि कुछ दिन पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि वह दिल्ली में आगामी 27 मई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी। लेकिन अब उन्होंने अपना यह कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है। उसके पहले रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार भी सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने किया है।

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद और तृणमूल प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर बताया है कि नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में तृणमूल के प्रतिनिधि शामिल नहीं होंगे। इसके बाद ही मुख्यमंत्री का नीति आयोग की बैठक में नहीं जाने का फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी ने कहा था कि केवल नीति आयोग की बैठक ही एकमात्र ऐसा मंच है जहां तृणमूल कांग्रेस अपनी मांगों को रख सकती है। इसीलिए वह इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि नीति आयोग की बैठक में सुबह से ही शामिल हो जाती हैं लेकिन सूर्यास्त से पहले उन्हें बोलने नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed