फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Bangladeshi freedom fighters will come on Vijay Diwas, indian army will remember the heroes

Vijay Diwas: विजय दिवस पर आएंगे बांग्लादेशी मुक्तियोद्धा, कई कार्यक्रम होंगे आयोजित, सेना करेगी वीरों को याद

Sat, 02 Dec 2023 07:00 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 02 Dec 2023 07:00 PM IST
सार

भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में विजय दिवस से पूर्व आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर जनरल एमपी सिंह ने कहा कि विजय दिवस के अवसर पर कोलकाता में 15 और 16 दिसंबर तक विभिन्न जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए 36 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा...

विज्ञापन
Bangladeshi freedom fighters will come on Vijay Diwas, indian army will remember the heroes
Vijay Diwas - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विजय दिवस के मौके पर बांग्लादेश से कई बांग्लादेशी योद्धा भारत आएंगे और अपनी यादों को साझा करेंगे। वे बाएंगे कि किस तरह से 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश के जन्म से पहले भारतीय सेना ने 93,000 पाकिस्तानी सेना के जवानों को युद्ध बंदी बना लिया था। कैसा था उस समय ढाका और बांग्लादेश का नजारा। भारतीय वीरों ने किस तरह से दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे और बांग्लादेश का जन्म हुआ था। यह बात आज भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में विजय दिवस से पूर्व आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर जनरल एमपी सिंह ने कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विजय दिवस के अवसर पर कोलकाता में 15 और 16 दिसंबर तक विभिन्न जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए 36 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों देशों के सांस्कृतिक समन्वय को दिखाया जाएगा। इस दौरान भारतीय वीरों के पराक्रम और साहसिक गतिविधियों को भी दिखाया जाएगा।

विज्ञापन

बांग्लादेश हमेशा भारतियों का ऋणी रहेगा: इलियास

इसी कार्यक्रम में बांग्लादेश के कोलकाता स्थित उप उच्चायुक्त अंदालीब इलियास ने कहा कि बांग्लादेश की स्वतंत्रता में उनका देश भारतीय सेना और लोगों का सदा ऋणी रहेगा। जिस तरह से भारतीय सेना ने बांग्लादेश की आजादी में भूमिका निभाई, वह भी एक एतिहासिक घटना है। भारत ने जिस तरह से हमारे देश की मदद की, उसका कोई सानी नहीं है। भारत और बांग्लादेश की दोस्ती औरों से अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed