फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Assam Ragging Case: CM himanta biswa sarma said- University officials failed to see the issue

Assam Ragging Case: सीएम हिमंता बोले- रैगिंग मुद्दे को संभालने में विफल रहे विश्वविद्यालय के अधिकारी

Tue, 29 Nov 2022 07:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 29 Nov 2022 07:59 PM IST
सार

Assam Ragging Case: सिलचर में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, राज्य के मंत्रिमंडल ने डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा रैगिंग के मुद्दे को संभालने के तरीके पर असंतोष व्यक्त किया...

विज्ञापन
Assam Ragging Case: CM himanta biswa sarma said- University officials failed to see the issue
Assam Ragging Case - फोटो : Agency

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के अधिकारी रैगिंग के मुद्दे को देखने में विफल रहे। इस पर उन्होंने असंतोष जताया और फटकार लगाई। पुलिस ने कई टीमें बनाकर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

सिलचर में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, राज्य के मंत्रिमंडल ने डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा रैगिंग के मुद्दे को संभालने के तरीके पर असंतोष व्यक्त किया। रविवार शाम, असम में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र आनंद सरमा ने रैगिंग से बचने के लिए छात्रावास की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी, जिसमें वे घायल हो गए थे। डिब्रूगढ़ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन

इस बीच, डिब्रूगढ़ जिला के एसपी स्वेतांक मिश्रा ने अमर उजाला से कहा, हमने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सहित बाकियों की गिरफ्तारी के लिए हमने कई टीमों का गठन किया है। एक टीम तिनसुकिया और बाकी टीम अन्य जगह दबिश दे रही हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed