फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Assam Ragging Case: 14 students of Silchar Dental College expelled

Assam Ragging Case: सिलचर डेंटल कॉलेज के 14 छात्रों को निकाला

Tue, 06 Dec 2022 07:35 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 06 Dec 2022 07:35 PM IST
सार

यूजीसी द्वारा कॉलेज प्रशासन को भेजे गए ईमेल में, शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ छात्रों द्वारा रैगिंग करने से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न होता है और इसके परिणामस्वरूप, उनके शैक्षणिक प्रदर्शन में बाधा उत्पन्न होती है...

विज्ञापन
Assam Ragging Case: 14 students of Silchar Dental College expelled
Assam Ragging Case - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

असम में रैगिंग का एक और मामला सामने आया है। अब सिलचर के राजकीय डेंटल कॉलेज के छात्रावास से 14 छात्रों को रैगिंग की शिकायत के बाद निष्कासित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई प्रथम वर्ष के कुछ छात्रों द्वारा कुछ दिन पहले नेशनल एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर सीनियर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई।

विज्ञापन

यूजीसी द्वारा कॉलेज प्रशासन को भेजे गए ईमेल में, शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ छात्रों द्वारा रैगिंग करने से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न होता है और इसके परिणामस्वरूप, उनके शैक्षणिक प्रदर्शन में बाधा उत्पन्न होती है। कॉलेज की प्रिंसिपल मंजुला दास ने कहा कि इस मामले को संस्थान की एंटी रैगिंग कमेटी के संज्ञान में लाया गया था। समिति ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ अलग से मामले की जांच की और आरोपी छात्रों को दोषी पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed