Assam: सेना ने असम पुलिस के कमांडो को शुरू किया प्रशिक्षण देना
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत बताया कि प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग का फोकस प्रशिक्षुओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर होगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम पुलिस के नए भर्ती किए गए कमांडो को सेना अब सेना प्रशिक्षण दे रही है। इसके तहत बेहतर क्षमता निर्माण और सुरक्षा बलों के बीच बेहतरीन तालमेल के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। असम और मेघालय के सात स्थानों पर 40 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। यह जानकारी रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने दी।
रावत ने बताया कि प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग का फोकस प्रशिक्षुओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर होगा। अग्रिम सैन्य प्रशिक्षण में, प्रशिक्षुओं को सामरिक युद्ध कौशल के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति के संबंधित विभिन्न पुलिसिंग पहलुओं को सिखाया जाएगा।
उन्होंने कहा, यह संयुक्त पहल न केवल राज्य की सुरक्षा संरचना के लिए क्षमता निर्माण में मदद करेगी, बल्कि यह राज्य और सशस्त्र बलों के बीच संयुक्त अभियान चलाने की क्षमता और तालमेल को और बढ़ाएगी। सेना और राज्य पुलिस दशकों से संयुक्त अभियान चला रहे हैं और इसने असम राज्य में काफी हद तक सामान्य स्थिति लाने में काफी मदद मिली है।
असम सरकार ने पिछले दिनों में 300 से अधिक महिलाओं सहित करीब 2,700 कर्मियों की भर्ती करके और पांच नई कमांडो