फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Assam: 133 BJP workers victims of violence demand investigation of violence from Assam High Court

Assam: चुनावी हिंसा के शिकार भाजपा के 133 कार्यकर्ता पहुंचे असम, हाई कोर्ट से हिंसा की सीबीआई जांच की मांग

Tue, 11 Jul 2023 01:50 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी,कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी,कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Jul 2023 01:50 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि कल पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा के कारण अपनी जान के डर से 133 लोगों ने असम के धुबरी जिले में शरण मांगी। उन्हें भोजन और आश्रय़ दिया गया है...

विज्ञापन
Assam: 133 BJP workers victims of violence demand investigation of violence from Assam High Court
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा के शिकार 133 भाजपा कार्यकर्ता बंगाल की सीमा से सटे असम पहुंच गए हैं। असम सरकार ने उनको राहत शिविर में रखा है और रहने और खाने पीने की व्यवस्था की गई है। इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विट करके की। दूसरी और, इस मानवीयता के लिए बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन

दूसरी ओर, जानकारी मिली है कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की और सीबीआई जांच की मांग की है। इस बीच, भाजपा की चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम बुधवार को बंगाल आ रही है। यह टीम हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन

हिंसा के शिकार 133 भाजपाई असम पहुंचे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि कल पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा के कारण अपनी जान के डर से 133 लोगों ने असम के धुबरी जिले में शरण मांगी। उन्हें भोजन और आश्रय़ दिया गया है। इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी हिंसा के शिकार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने असम में जाकर शरण ली थी। इसे लेकर राज्य की राजनीति में काफी बवाल मचा था। असम में शरण देने के लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया और कहा, मैं असम के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के परेशान विपक्षी पार्टी कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं को राहत प्रदान की है। राज्य में विपक्षी कार्यकर्ता बार-बार चुनाव संबंधी हिंसा का शिकार होते हैं और असम राज्य के करीब होने के कारण, उन्हें पार करना सुरक्षित लगता है। उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed