फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Arijit Singh Show canceled in Kolkata

Arijit Singh Show: कोलकाता में रद्द हुआ गायक अरिजीत का कंसर्ट, गरमाई सियासत

Thu, 29 Dec 2022 07:13 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Dec 2022 07:13 PM IST
सार

Arijit Singh Show: भाजपा ने आरोप लगाया है कि ममता सरकार गेरुए रंग से डर गई है, इसलिए उसने कंसर्ट की अनुमति नहीं दी है। दूसरी ओर सरकार ने कहा है क्योंकि उसी क्षेत्र में जी-20 की बैठक होने वाली है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर कंसर्ट को रद्द किया गया है...

विज्ञापन
Arijit Singh Show canceled in Kolkata
Arijit Singh Show - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह की कोलकाता में 18 फरवरी को प्रस्तावित कंसर्ट को पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम कोलकाता के इको पार्क में होना था। अब इसे लेकर बंगाल की सियासत गरमा गई है। इस मामले में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने आरोप लगाया है कि ममता सरकार गेरुए रंग से डर गई है, इसलिए उसने कंसर्ट की अनुमति नहीं दी है। दूसरी ओर सरकार ने कहा है क्योंकि उसी क्षेत्र में जी-20 की बैठक होने वाली है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर कंसर्ट को रद्द किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2022 में अरिजीत ने अपना मशहूर गाना...रंग दे गेरुआ गया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उनका कंसर्ट रद्द किया गया है।

विज्ञापन

भाजपा ने इस मुद्दे पर टीएमसी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि दूसरी ओर भाजपा के सवाल पर शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है कि उसी क्षेत्र में जी-20 की बैठक होने वाली है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कंसर्ट को रद्द करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed