जापान की राजधानी टोक्यो में 54 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम ने ऐसी करवट ली कि 54 साल बाद नवंबर के महीने में टोक्यो में बर्फबारी हुई। बर्फबारी भी ऐसी हुई कि लोग सड़कों पर ठहरे नजर आएं, तो कोई फिसलकर सड़क पर गिर पड़ा। बच्चों ने भी बर्फबारी का मजा जमकर उठाया। जापान के मौसम विभाग ने बताया कि टोक्यो में दो से लेकर पांच सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो सकती है।