लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
आज भारत के उस शेर का जन्मदिन है, जिसने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। हम बात कर रहे हैं, भारत मां के वीर सपूत और परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा के बारे में। कारगिल युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा ने ना सिर्फ भारत की पाकिस्तान पर फतह में अहम योगदान दिया, बल्कि 17000 फीट ऊंचे प्वाइंट 5140 को भी फतह किया। देखिए, कैप्टन विक्रम बत्रा के जन्मदिन पर अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट।