{"_id":"6af857bb11c0cf17090f8c67","slug":"video-preparations-for-chhath-puja-intensify-summera-pond-being-spruced-up-using-new-machinery-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा की तैयारी तेज, नई मशीन से संवारा जा रहा सुम्मेरा तालाब","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छठ पूजा की तैयारी तेज, नई मशीन से संवारा जा रहा सुम्मेरा तालाब
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:14 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छठ पूजा से पहले सुम्मेरा तालाब की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका ने अभियान तेज कर दिया है। तालाब में लंबे समय से फैली जलकुंभी और गंदगी को हटाने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस नई मशीन लगाई गई है। इसके जरिए तालाब के विभिन्न घाटों और जलक्षेत्र की सफाई कराई जा रही है।
शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तालाब पहुंचकर सफाई अभियान का जायजा लिया। उन्होंने छठ पूजा को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने मशीन संचालित करने आए इंजीनियर से उसकी कार्यप्रणाली और क्षमता की जानकारी ली। इंजीनियर ने बताया कि मशीन पानी में आठ फीट से अधिक गहराई तक पहुंचकर जमी जलकुंभी और अवांछित वनस्पतियों को हटाने में सक्षम है। इससे तालाब के उन हिस्सों की भी सफाई हो सकेगी, जहां सामान्य संसाधनों से पहुंचना मुश्किल होता है।
नगर पालिका इस मशीन का उपयोग सुम्मेरा तालाब के अलावा जनपद के अन्य बड़े तालाबों, बांधों और जलस्रोतों की सफाई में भी करेगी। इससे जलाशयों में जलकुंभी की समस्या से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है।
इस दौरान मुन्नालाल जैन, पार्षद अशोक पंथ, रामलीला समिति अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी, विवेक जैन, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार, बद्री कुशवाहा, राजवीर सिंह और नवीन जैन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।