{"_id":"6ab52c4590665af55a0e44a6","slug":"video-grand-kalash-yatra-marks-the-commencement-of-the-shrimad-bhagwat-katha-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:27 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दीनदयाल नगर के खाती बाबा क्षेत्र स्थित श्री गौड़ बाबा सिद्धाश्रम में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा भारत माता मंदिर से प्रारंभ होकर खाती बाबा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची।
कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। यात्रा में संत समाज सबसे आगे रामधुन गाते हुए चल रहा था। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। धर्मगुरु बग्गियों पर विराजमान होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
यात्रा में पूज्य आचार्य महावीर दास ब्रह्मचारी महाराज, पीठाधीश्वर पारीछा पीठ, पूज्य ऋतिक जी महाराज ओरछा धाम, पूज्य चंद्रप्रकाश तिवारी लल्लन महाराज मंडलाचार्य और धर्मगुरु आचार्य विनोद चतुर्वेदी महाराज सहित अन्य संत एवं धर्मगुरु शामिल रहे।
कथा का वाचन मुख्य कथा व्यास पूज्य युवराज आचार्य नितिन कृष्ण जी महाराज करेंगे। कलश यात्रा में पं. मैथलीशरण मुदगिल, पं. अनिल सुडेले, पं. फूलचंद्र द्विवेदी, इंजीनियर शशिकांत द्विवेदी, ए.के. सोनी, मनीष तिवारी, पीयूष रावत, पंकज त्रिपाठी, पं. विनोद अवस्थी, रामकुमार मिश्रा, दिलीप मुदगिल, आशीष तिवारी, राकेश यादव, प्रभात शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मुख्य परीक्षित श्रीमती अनीता प्रदीप जिझोतिया के साथ श्रीमती पदमा शंभूशरण द्विवेदी, श्रीमती रामजानकी राकेश पाठक, श्रीमती सविता सक्सेना, राजकुमार सक्सेना, श्रीमती साधना प्रदीप पांडेय, श्रीमती यशोदा महेंद्र कुशवाहा सहित अन्य श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन पं. सियारामशरण चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य ने किया। अंत में श्री गौड़ बाबा सिद्धाश्रम के महंत आचार्य विनोद चतुर्वेदी महाराज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।