{"_id":"6af322d26eaedf65a5061b8d","slug":"video-dogs-head-gets-stuck-in-a-container-while-trying-to-eat-jaggery-saved-after-an-hour-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुड़ खाने के चक्कर में डिब्बे में फंसा कुत्ते का सिर, एक घंटे बाद बची जान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गुड़ खाने के चक्कर में डिब्बे में फंसा कुत्ते का सिर, एक घंटे बाद बची जान
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:27 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
रक्सा (झांसी)। गुड़ खाने के चक्कर में एक आवारा कुत्ते की जान आफत में पड़ गई। पुनावली रोड पर गुड़ से भरे प्लास्टिक के डिब्बे में कुत्ते का सिर फंस गया। करीब एक घंटे तक वह छटपटाता रहा। आखिरकार ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए डिब्बे को काटकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, पुनावली रोड पर एक स्थान पर प्लास्टिक के डिब्बे में गुड़ रखा हुआ था। गुड़ की महक से आकर्षित होकर कुत्ते ने डिब्बे में मुंह डाल दिया और गुड़ खाने लगा। इसी दौरान उसका सिर डिब्बे में फंस गया। काफी कोशिश के बाद भी जब वह सिर बाहर नहीं निकाल सका तो घबराकर इधर-उधर दौड़ने लगा।
कुत्ते को तड़पता देख स्थानीय ग्रामीण पंकज राय मदद के लिए आगे आए। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी बुलाया। घबराहट के कारण कुत्ता किसी को पास नहीं आने दे रहा था। ऐसे में ग्रामीणों ने धैर्य और सावधानी से उसे काबू में किया। इसके बाद प्लास्टिक के डिब्बे को काटकर सिर से अलग किया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कुत्ते को राहत मिली। डिब्बा निकलते ही वह वहां से भाग गया। ग्रामीणों की इस पहल की कस्बे में सराहना हो रही है। घटना ने खुले में फेंके जाने वाले प्लास्टिक के डिब्बों से बेजुबान जानवरों को होने वाले खतरे की ओर भी ध्यान खींचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।