{"_id":"6aca633b1ded0087a1033f12","slug":"video-demand-to-allow-entry-only-to-hindus-at-garba-dandiya-events-after-verifying-aadhaar-cards-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गरबा-डांडिया आयोजनों में आधार कार्ड की जांच कर हिंदुओं को ही प्रवेश देने की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गरबा-डांडिया आयोजनों में आधार कार्ड की जांच कर हिंदुओं को ही प्रवेश देने की मांग
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:39 PM IST
Link Copied
झांसी। नवरात्र के दौरान होने वाले गरबा और डांडिया आयोजनों में प्रवेश से पहले आधार कार्ड की जांच करने और केवल हिंदू समुदाय के लोगों को ही प्रवेश देने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि गरबा हिंदू समाज की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा आयोजन है। इसे देखते हुए गरबा पंडालों में प्रवेश देने से पहले लोगों के आधार कार्ड की जांच की जाए और आयोजक अपने यहां प्रवेश करने वालों का रजिस्टर भी मेंटेन करें।
संगठन का आरोप है कि गरबा आयोजनों में दूसरे समुदाय के कुछ लोग गलत पहचान के साथ प्रवेश करते हैं, जिससे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लव जिहाद जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। संगठन ने कहा कि गरबा और डांडिया पंडालों के बाहर उसके कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। यदि कोई अन्य समुदाय का व्यक्ति जबरन प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना संबंधित आयोजकों और पुलिस प्रशासन को दी जाएगी।
ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की गई है कि नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही आयोजकों को पहचान संबंधी जांच और पंजीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।