{"_id":"6ad63104f5a6b18a400d3c54","slug":"video-chants-in-honor-of-the-mother-goddess-resonate-at-chandipeeth-dham-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीपीठ धाम पर गूंजे माता रानी के जयकारे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:32 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नवरात्र के अवसर पर चंडीपीठ धाम में माता रानी के नौ स्वरूपों की भव्य आरती की गई। महामंडलेश्वर चंद्रेश्वर गिरी महाराज ने दुर्गा चालीसा का पाठ करने के बाद रात करीब 8:30 बजे आरती शुरू की। इस दौरान माता रानी के जयकारों से धाम का प्रांगण गूंज उठा।
आरती में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, एसडीएम हेमंत पटेल, भाजपा के प्रदेश मंत्री अनिल यादव, जेल अधीक्षक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति यादव, नीलू तिवारी और हीरानंद महाराज सहित कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने माता रानी की आरती कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने जनपदवासियों को नवमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। नवरात्र के अंतिम दिनों में चंडीपीठ धाम में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।