{"_id":"6af593a929524b17330c6e85","slug":"video-the-goal-is-to-eliminate-hatred-and-foster-empathy-in-society-imran-nadvi-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नफरत मिटाकर समाज में हमदर्दी बढ़ाना है मकसद : इमरान नदवी","category":{"title":"Interviews","title_hn":"इंटरव्यूज़","slug":"interviews"}}
नफरत मिटाकर समाज में हमदर्दी बढ़ाना है मकसद : इमरान नदवी
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:53 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला साक्षात्कार की कड़ी में बुधवार को समाजसेवी संस्था ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम के बुंदेलखंड प्रभारी मुफ्ती इमरान अहमद नदवी से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज से नफरत खत्म कर आपसी प्रेम और हमदर्दी को बढ़ावा देना है। संस्था में हर धर्म के लोगों की सहभागिता है और बिना किसी प्रकार का फंड जुटाए सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं।
इमरान नदवी ने बताया कि संस्था के सामाजिक कार्यों का खर्च उससे जुड़े वालंटियर स्वयं उठाते हैं। इनमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी शामिल हैं। संस्था आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को जेल से छुड़ाने में मदद करती है। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ ही जिला अस्पताल में हर सप्ताह मरीजों को फल वितरित किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत और उससे पैदा हो रही विकृतियों को दूर करने के लिए भी संस्था जागरूकता के प्रयास कर रही है। संस्था का प्रयास है कि समाज में आपसी सौहार्द और इंसानियत की भावना मजबूत हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।