Hindi News
›
Video
›
India News
›
What did PM Modi ask that left everyone amazed by the teacher's reply?
{"_id":"6a9bdd01c8997805f409cdbf","slug":"what-did-pm-modi-ask-that-left-everyone-amazed-by-the-teacher-s-reply-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने ऐसा क्या पूछा कि शिक्षिका का जवाब सुनकर सब हैरान रह गए!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने ऐसा क्या पूछा कि शिक्षिका का जवाब सुनकर सब हैरान रह गए!
Video Desk Amar Ujala
Published by: Anjali
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:42 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से मुलाकात की... इस दौरान पीएम मोदी ने शिक्षकों के साथ शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत की.. पीएम मोदी ने इस खास मौके पर शिक्षकों से कई मुद्दों पर चर्चा की... वहीं मुलाकात का एक वीडियो भी पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है... वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि शिक्षक दिवस समाज में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को सम्मान देने का अवसर है... ये दिन भारत के महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है...
वहीं पीएम मोदी शिक्षिकाओं से बातचीत करते समय जोर जोर से हंसने लगे... जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... दरअसल बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने एक शिक्षिका से अपने सार्वजनिक भाषण कौशल को बेहतर बनाने का सुझाव मांगा... पीएम मोदी ने कहा कि अगर मैं आपका विद्यार्थी होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए? इस सवाल के जवाब में अध्यापिका ने कहा कि आपको पहले कॉन्फिडेंस होना है। इसके बाद वहां मौजूद सभी शिक्षिक हंसने लगे... इस खुशनुमा माहौल में पीएम मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए और जोर जोर से हंसने लगे...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।