Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Encounter: Bihar and UP STF killed wanted criminal Dablu Yadav in Hapur.
{"_id":"688723b0f9fc07a2ea07fd5c","slug":"up-encounter-bihar-and-up-stf-killed-wanted-criminal-dablu-yadav-in-hapur-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Encounter: हापुड़ में बिहार और यूपी STF ने इनामी अपराधी Dablu Yadav को मार गिराया।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Encounter: हापुड़ में बिहार और यूपी STF ने इनामी अपराधी Dablu Yadav को मार गिराया।
सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार एसटीएफ के रविवार रात साझा ऑपरेशन में 50 हजार के इनामी बदमाश डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक, कार्बाइन तथा तमंचा बरामद किया है। बदमाश के खिलाफ करीब दो दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। विभिन्न जनपदों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार की दिन रात को सिंभावली पुलिस क्षेत्र में गस्त कर रही थी।
इसी दौरान यूपी नोएडा की एसटीएफ और बिहार की एसटीएफ टीम द्वारा थाने पर आकर सूचना दी गई की बिहार के जनपद बेगूसराय के थाना साहेबपुर कमाल के गांव ज्ञानडोल निवासी डब्लू यादव पुत्र सूर्य नारायण यादव उर्फ सूरज यादव क्षेत्र में किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है।टीम द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने बक्सर मध्य गंगा नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से बाइक पर आए संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस ने अपना बचाव किया तो आरोपी बाइक को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसको रोकने का इशारा किया तो उसने दोबारा फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी सुमित कुमार बाल-बाल बच गए।पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली बदमाश डब्लू यादव के लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया, जहां उसकी चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
वहीं, मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश शातिर अपराधी था, जिसके खिलाफ करीब दो दर्जन से अधिक लूट रंगदारी समेत अन्य संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत थे। आरोपी को एसटीएफ टीम के द्वारा पिछले काफी समय से तलाश किया जा रहा था।नोएडा एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार मृतक बदमाश ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ राकेश कदम का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। विकास कुमार के शव को जमीन में गाड़ दिया गया था। इसके अलावा उसके द्वारा वर्ष 2017 में अपने विरुद्ध गवाही देने वाले महेंद्र यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।