Hindi News
›
Video
›
India News
›
Ram Mandir: SIT reaches the homes of the accused in the offering theft case; major revelations made!
{"_id":"6a46328b55c4ed034b00c2e8","slug":"ram-mandir-sit-reaches-the-homes-of-the-accused-in-the-offering-theft-case-major-revelations-made-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों के घरों तक पहुंची SIT, हुए बड़े खुलासे!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों के घरों तक पहुंची SIT, हुए बड़े खुलासे!
सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार गहराती जा रही है। एसआईटी अब ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों के ऑडिट और वित्तीय लेनदेन की भी जांच करेगी। शुरुआती पड़ताल में वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिलने के बाद ट्रस्ट के कुछ बड़े पदाधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। सूत्रों का दावा है कि पूछताछ में अनिल मिश्रा ने गणनाकर्मी टिन्नू यादव पर जिम्मेदारी डालते हुए अपनी भूमिका से इनकार किया है। वहीं, निर्माण कार्यों, दान में मिले जेवरात के रिकॉर्ड और कथित कमीशनखोरी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के घरों पर हुई छापेमारी में नकदी, जेवर और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। आरोपी अविनाश शुक्ला के ठिकाने से मिले 'रामराज्य कोष' लिखे संदूक और उस पर लगे क्यूआर कोड के जरिए हुए लेनदेन की भी जांच की जा रही है। उधर, सूत्रों का कहना है कि आरएसएस ने भी पूरे घटनाक्रम पर फीडबैक जुटाया है। वहीं, 6 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार मतदान के जरिए फैसला लिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।