उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बाद रविवार को पहली बार राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे। यहां दोनों ने एक साथ एक मंच साझा किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया। इससे पहले लखनऊ के ताज होटल में दोनों ने एक दूसरे को गुलदस्ता भेंट किया। दोनों नेताओं ने इस मौके पर गठबंधन सॉन्ग 'यूपी को ये साथ पसंद है' भी लॉन्च किया।
Next Article