{"_id":"6942c42b8d2e54a7be073681","slug":"farmer-sold-his-kidney-to-repay-the-loan-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Farmer Sold Kidney News: किसान ने कर्ज चुकाने के लिए बेची किडनी, एक लाख का उधार हो गया था 74 लाख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Farmer Sold Kidney News: किसान ने कर्ज चुकाने के लिए बेची किडनी, एक लाख का उधार हो गया था 74 लाख
Farmer Sold Kidney News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में कर्ज के बोझ तले दबे एक युवा किसान ने साहूकारों का कर्ज चुकाने के लिए कंबोडिया जाकर अपनी किडनी बेच दी। किसान को कर्ज चुकाने के लिए अपनी बाइक, ट्रैक्टर और कई एकड़ जमीन भी बेचनी पड़ गई। फिर भी साहूकार ने उसे परेशान किया और अंत में उसकी किडनी बेचवा दी। यह मामला न सिर्फ अवैध साहूकारी की क्रूरता को उजागर करता है, बल्कि गरीब किसानों की गहरी कमजोरी को भी सामने लाता है।
पीड़ित किसान रोशन सदाशिव कुडे ने कुछ साल पहले दूध का कारोबार शुरू करने के लिए साहूकारों से एक लाख रुपये कर्ज लिया था। अत्यधिक ब्याज के चलते यही कर्ज बढ़कर 74 लाख रुपये हो गया। कारोबार में नुकसान, मवेशियों की मौत और फसलों के खराब होने से उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। कर्ज चुकाने के लिए उसने दो एकड़ जमीन और घर का कीमती सामान भी बेच दिया, लेकिन साहूकारों का दबाव खत्म नहीं हुआ।
किसान का आरोप है कि साहूकारों ने उस पर पूरा कर्ज चुकाने के लिए किडनी बेचने का दबाव बनाया। इसके बाद वह कोलकाता गया और वहां से कंबोडिया ले जाया गया। कंबोडिया में उसने करीब आठ लाख रुपये में अपना गुर्दा बेच दिया। किसान का कहना है कि यह कदम उसने मजबूरी में उठाया, क्योंकि साहूकार लगातार धमकी दे रहे थे और उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।