{"_id":"6a682ac789141c1e5805ebd2","slug":"dark-clouds-cover-all-of-up-heavy-rain-alert-for-25-districts-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूरे यूपी में छाए काले बादल, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूरे यूपी में छाए काले बादल, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!
उत्तर प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली। इटावा में सबसे ज्यादा 42 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में भी जोरदार वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई तक तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज बारिश की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।