Hindi News
›
Video
›
India News
›
bharat Jodo Yatra: Turban on head, Sword beside; Rahul Gandhi's new look went viral
{"_id":"636a1e4bd16f5b39d5338c43","slug":"bharat-jodo-yatra-turban-on-head-sword-beside-rahul-gandhi-s-new-look-went-viral","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा: सिर पर पगड़ी, बगल में तलवार; राहुल गांधी का नया लुक हो गया वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत जोड़ो यात्रा: सिर पर पगड़ी, बगल में तलवार; राहुल गांधी का नया लुक हो गया वायरल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले गुरुद्वारा पहुंचे। गुरु नानक जयंती पर वह नांदेड़ जिले के गुरुद्वारा यादगार बाबा जोरावर सिंह फतेज सिंह जी पहुंचे और प्रार्थना की। इस दौरान राहुल गांधी सिखों के पारंपरिक लिबास में नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी ने केसरिया पगड़ी भी पहनी। कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि गुरुद्वारे में राहुल गांधी ने सद्भाव व समानता के लिए प्रार्थना की। गुरुद्वारा जाने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "महाराष्ट्र में यात्रा की शुरुआत, गुरपुरब के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा ज़ोरावर सिंह जी, फतेह सिंह जी में अरदास से की। गुरु नानक जी के प्रेम, शांति और भाईचारे की सीख को दिल से लगाकर हम भारत जोड़ने का यह संकल्प पूरा करेंगे। सभी देशवासियों को गुरपुरब की लाखों बधाइयां।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।