Hindi News
›
Video
›
India News
›
A brief encounter took place involving the prime suspect in the TI Dilip Puri murder case; the suspect sustain
{"_id":"6aea3c2140ea2cad7601f37b","slug":"a-brief-encounter-took-place-involving-the-prime-suspect-in-the-ti-dilip-puri-murder-case-the-suspect-sustain-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"TI दिलीप पुरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर,आरोपी के पैर में लगी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TI दिलीप पुरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर,आरोपी के पैर में लगी गोली
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Bhaskar Tiwari
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:25 AM IST
Link Copied
खातेगांव टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गोली पैर में लगी टायर पंचर होने पर भागने की कोशिश, एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर किया फायर; जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल देवास। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रक चालक गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। राजोदा और बरोठा के बीच हुई घटना में आरोपी ने पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, एसआईटी की टीम मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत को लेकर खातेगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी वाहन का टायर बदल रहे थे, तभी आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही। सुरक्षा में तैनात एएसआई उसे सड़क किनारे ले गए। इसी दौरान आरोपी ने अचानक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और भागने लगा।
पुलिस टीम ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद एसआईटी टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मौके से छीनी गई सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई। घायल आरोपी को रात करीब 10:30 बजे देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। खाटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
आरोपी को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद उसे तत्काल देवास जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। हालांकि, एसपी ने आरोपी के भागने के प्रयास और पुलिस कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।