फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   250 trains cancelled, 45 metro stations closed! Know this before heading to these areas. CJP protest.

250 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद! इन इलाकों में जाने से पहले जान लें ये बात। सीजेपी प्रोटेस्ट

Sat, 10 Oct 2026 10:40 AM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 10 Oct 2026 10:40 AM IST
250 trains cancelled, 45 metro stations closed! Know this before heading to these areas. CJP protest.
दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के लिए ऐसा सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार किया गया है, जिसका असर राजधानी की रफ्तार से लेकर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी तक पर पड़ रहा है। कहीं सड़कों पर बैरिकेडिंग है, कहीं मेट्रो स्टेशनों पर ताले लगे हैं, तो कहीं ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। स्कूल-कॉलेजों की पढ़ाई और परीक्षाओं पर भी इसका असर पड़ा है। आखिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले एक प्रदर्शन से पहले दिल्ली में इतनी सख्ती क्यों की गई है?

दरअसल, शनिवार, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकroach जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रदर्शनकारियों को नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों तक पहुंचने से रोकने के लिए कई स्तरों पर इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगने वाली सीमाओं पर बैरिकेडिंग की गई है। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पानीपत की ओर से आने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कई जगहों पर वाहनों की जांच और आवाजाही पर नियंत्रण रखा जा रहा है। पुलिस ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी करने की तैयारी में है।

जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 37 स्थानों पर नाकाबंदी और 15 हिरासत केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 221 कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कनॉट प्लेस के बाजार, दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां पर भी असर पड़ने की बात कही गई है।

सुरक्षा इंतजामों का सबसे बड़ा असर रेल और मेट्रो यात्रियों पर पड़ा है। उत्तर रेलवे ने 10 अक्टूबर को करीब 250 ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी है। इनमें लगभग 170 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा नौ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। इनका संचालन दिल्ली के बजाय गाजियाबाद तक सीमित रखा जा सकता है।

दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी, सहारनपुर, अलीगढ़ और शामली सहित कई रूट प्रभावित हुए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और मुंबई की ओर से आने वाली कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। मुंबई से दिल्ली आने वाली राजधानी एक्सप्रेस की कुछ सेवाओं को पांच घंटे पुनर्निर्धारित किया गया है।

वहीं, दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जनपथ, बाराखंभा रोड, पटेल चौक और राजीव चौक समेत 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की जानकारी दी है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने पड़ सकते हैं। यात्रियों को घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

सुरक्षा प्रतिबंधों का असर शिक्षा संस्थानों पर भी देखने को मिल रहा है। कुछ स्कूलों ने शनिवार को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का फैसला किया है, जबकि कई गतिविधियां रद्द कर दी गई हैं। भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने मध्यावधि परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। कुछ संस्थानों ने अभिभावक-शिक्षक बैठक और खेल गतिविधियों के कार्यक्रमों में भी बदलाव किया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए आवेदन निर्धारित समय से काफी देर से मिला था। पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर पर ऐसे कार्यक्रमों के लिए सामान्यतः कम से कम दस दिन पहले आवेदन देना जरूरी है। पिछले प्रदर्शनों के दौरान नियमों के उल्लंघन और आम लोगों को होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार किया गया है। नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 भी लागू होने की बात कही गई है।

उधर, इंडियन यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। हालांकि, अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए मामले को सोमवार को सुनने की बात कही।

अब सवाल यह है कि सीजेपी का प्रस्तावित प्रदर्शन राजधानी में कितना असर डालता है और सुरक्षा के इन कड़े इंतजामों के बीच आम लोगों की आवाजाही कितनी प्रभावित होती है। फिलहाल, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले परिवहन सेवाओं की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली आने वाली 70 ट्रेनें रद्द, कई मेट्रो स्टेशन बंद जंतर-मंतर पर बना अभेद्य चक्रव्यूह

10 Oct 2026

नई दिल्ली-निजामुद्दीन आने वाली 66 ट्रेनें रद्द,आपकी ट्रेन भी तो इस सूची में नहीं?

09 Oct 2026

अभिजीत दीपके का नाम लेकर क्यों भड़के जावेद अख्तर, किसे सुनाई खरी-खोटी?

09 Oct 2026

दिल्ली मेट्रो में कितना सामान ले जा सकते हैं? अगर ज्यादा हुआ तो क्या होगा?

09 Oct 2026

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने जनता से की खास अपील, लिखा खुला पत्र

09 Oct 2026
विज्ञापन

कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा खास अवॉर्ड, नेतन्याहू ने कर दिया एलान

09 Oct 2026

टिकैत का एलान, CJP के प्रदर्शन में जुटेंगे किसान? दिल्ली में 20,000 पुलिस जवान तैनात

09 Oct 2026
विज्ञापन

नाना पाटेकर अंतिम विदाई: नाना पाटेकर के लिए रोने लगे पाकिस्तानी! क्रिकेटर बोले-दिल टूट गया

09 Oct 2026

विद्युत जामवाल ने खोली बॉलीवुड की ‘लॉबी’? संघर्ष और इंडस्ट्री पर खुलकर बोले |Street Fighter Movie

09 Oct 2026

आईफोन 18 प्रो मैक्स: 1 लाख 80 हजार का आईफोन 18 प्रो मैक्स में आई सबसे बड़ी दिक्कत!

09 Oct 2026

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, किसने दी मुखाग्नि?

09 Oct 2026

एक चाय से भी सस्ता हुआ इंटरनेट! अब मात्र इतने में मिलेगा 1GB डेटा

09 Oct 2026

कनॉट प्लेस में पीएम मोदी के समर्थक कश्मीरी मुस्लिम फईम से मारपीट, थप्पड़ और लातों से मारा

09 Oct 2026

10 अक्तूबर CJP प्रोटेस्ट के लिए छात्रों को उकसा रही 'आप' और CJP! ध्रुव राठी। अभिजीत दीपके

09 Oct 2026

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए शाहरुख खान, पोस्ट में छलका किंग खान का दर्द

08 Oct 2026

गयाजी में 8 साल के भाई ने बहन का किया पिंडदान, 15 साल की बेटी के अधूरे सपनों को याद कर रोई मां

08 Oct 2026

एलन मस्क स्टारलिंक: भारत पर एलन मस्क के आरोप के बाद सरकार ने दिया तगड़ा जवाब

08 Oct 2026

Jio के इस चश्मे से पैसे भेज पाएंगे आप,देखते ही हो जाएगी पेमेंट!

08 Oct 2026

अपने ग्राहकों को AIRTEL हर साल फ्री में देगा ये सुविधाएं

08 Oct 2026

शेर नहीं हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा,58 साल बाद बना ऐसा संयोग

08 Oct 2026

नाना पाटेकर को कब और कहां दी जाएगी अंतिम विदाई? सामने आई पूरी जानकारी

08 Oct 2026

नाना पाटेकर निधन: पीएम मोदी हुए भावुक, सीएम योगी सहित तमाम नेताओं और सेलेब्स ने क्या-क्या कहा

08 Oct 2026

नाना पाटेकर ने कहा अलविदा,डॉक्टर ने बताया आखिरी 45 मिनट में क्या हुआ

08 Oct 2026

नाना पाटेकर का निधन, सदमे में बॉलीवुड, ये थी आखिरी फिल्म

08 Oct 2026

Weather Forecast 08 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

08 Oct 2026

वीवो एक्स फोल्ड 6, आईफोन डुओ या सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा? कौन सा फोल्डेबल फोन है सबसे शानदार

07 Oct 2026

बंगाल उपचुनाव: 'रेजीनगर में भाजपा जीतेगी', हुमायूं कबीर दावा कर क्यों रो पड़े?

07 Oct 2026

10th अक्तूबर CJP प्रोटेस्ट के विरोध में उतरा इन्फ्लुएंसर रिंकू पहलवान, बोला- लट्ठ लेकर जंतर-मंतर...

07 Oct 2026

सड़क पर ही लेट गईं प्रियंका गांधी, दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी की तीखी बहस; वीडियो वायरल

07 Oct 2026

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें

07 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed