आज सबसे पहली खुशखबर सामने आई है ISRO की तरफ से। ISRO ने गुरुवार सुबह एक साथ 31 सैटेलाइट लॉन्च किए। इसके अलावा खुशखबर है हिमाचल प्रदेश के नवजात बच्चों और उनकी माताओं के लिए। हिमाचल में मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त बेबी किट मिलना शुरू हो जाएंगी। एक अन्य खुशखबर है हवाई यात्रा करने वालों के लिए। अब हवाई जहाज में यात्रा करते समय मोबाइल फोन पर बात करना और डेटा प्रयोग करने का इंतजार खत्म होगा। देखिए खुशखबर।
Next Article