{"_id":"6ae0ecaad28de5f5b40ad42d","slug":"video-the-road-from-bkd-to-circuit-house-will-remain-closed-for-three-hours-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे सील रहेगा बीकेडी से सर्किट हाउस जाने वाला रास्ता","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
तीन घंटे सील रहेगा बीकेडी से सर्किट हाउस जाने वाला रास्ता
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:55 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की मतगणना के अंतिम चरण और परिणाम घोषित होने के दौरान बुधवार को करीब तीन घंटे तक बीकेडी से सर्किट हाउस की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह सील रहेगा। इस दौरान इस मार्ग से वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना तैयार की है।
योजना के अनुसार, चित्रा चौराहे से बीकेडी की ओर आने वाले वाहनों को ध्यानचंद स्टेडियम के सामने से ग्वालियर रोड की ओर भेजा जाएगा। वहीं, बीकेडी से चित्रा चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को मिशन कंपाउंड के रास्ते स्टेडियम की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मतगणना के अंतिम चरण में निर्धारित अवधि तक इस व्यवस्था को लागू रखा जाएगा।
मंगलवार को एसएसपी विकास कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मतगणना स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना केंद्र के अंदर केवल पहचान पत्र वाले अभिकर्ताओं को ही प्रवेश देने और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने यातायात डायवर्जन की योजना की भी समीक्षा की।
एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि मतगणना पूरी होने और परिणाम आने के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। वाहन चालकों को इस दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।