{"_id":"6ae0e86cff9be7d3020f606c","slug":"video-bjp-candidate-leads-by-984-votes-in-the-first-round-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में सपा प्रत्याशी ने 150 मतों से बनाई बढ़त - अपडेट","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
दूसरे चरण में सपा प्रत्याशी ने 150 मतों से बनाई बढ़त - अपडेट
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:19 AM IST
Link Copied
दूसरे चरण में सपा प्रत्याशी ने 150 मतों से बनाई बढ़त - अपडेट
पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी 984 मतों से थे आगे
बीकेडी चौराहे पर बढ़ी गहमागहमी, सपा समर्थकों ने की नारेबाजी
पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर दूसरी सड़क भी की बंद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव की मतगणना में दूसरे राउंड के बाद मुकाबले की स्थिति बदल गई है। पहले राउंड में 984 मतों से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर अब सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव से 150 मतों से पीछे हो गए हैं। दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी को भाजपा के मुकाबले 1134 मत अधिक मिले।
उधर, सपा प्रत्याशी के आगे होने की जानकारी मिलते ही मतगणना केंद्र के बाहर गहमागहमी बढ़ गई। बीकेडी चौराहे पर सपा समर्थकों ने नारेबाजी की। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने चौराहे की दूसरी सड़क पर भी बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया।
बुंदेलखंड महाविद्यालय स्थित कोठारी हॉल में बने मतगणना केंद्र पर मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना कार्मिक सुबह छह बजे ही केंद्र पर पहुंच गए थे। इसके बाद मतगणना एजेंटों की मौजूदगी में मतपेटिकाओं की सील खोली गई। मतपत्रों को निकालकर उनकी छंटाई और बंडल बनाने का काम शुरू हुआ। इस प्रक्रिया में काफी समय लगा। देर शाम तक मतपत्रों के बंडल बनाए जाते रहे। इसके बाद रात में मतों की गिनती शुरू हो सकी।
रात करीब नौ बजे पहले राउंड में 6999 मतों की गणना पूरी हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 3291 और सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को 2307 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर पटेल 486 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी पर 984 मतों की बढ़त बनाई थी। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 2225 और सपा प्रत्याशी को 3359 मत मिले। इस तरह दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी को 1134 मत अधिक मिले। पहले राउंड की बढ़त को पीछे छोड़ते हुए सपा प्रत्याशी अब कुल 150 मतों से आगे हो गए हैं। फिलहाल मतगणना जारी है।
टेबल नंबर सात और 11 की टीम होगी सम्मानित
मतपेटिकाओं को खोलने और मतपत्रों के बंडल बनाने का काम सबसे पहले टेबल नंबर सात और फिर टेबल नंबर 11 की टीम ने पूरा किया। अधिकारियों के अनुसार, इन टेबलों पर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।