{"_id":"b1a09dec-cf3d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"woman-raped-by-three-men-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर को पेड़ से बांधकर युवती से किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर को पेड़ से बांधकर युवती से किया गैंगरेप
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार क्षेत्र में बुधवार रात एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने मंगेतर को पेड़ से बांधकर युवती से गैंगरेप किया।
विज्ञापन
इस वारदात से जहां इलाके के लोगों में आक्रोश है वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस मामले से वाकिफ है लेकिन वह कुछ भी कहने से बच रही है।
सिडकुल स्थित कंपनी में काम करने वाली मधु (परिवर्तित नाम) बुधवार रात अपने मंगेतर के साथ बाइक से घर लौट रही थी। सुमन नगर गांव के पास पीछे से बाइक पर आ रहे तीन लोगों ने उन्हें घेरकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन लोगों को दोनों ने अपने बारे में बताया। इसी बीच एक आरोपी ने उसके मंगेतर को पीटना शुरू कर दिया। युवती के शोर मचाने पर बदमाशों ने युवक को घायल अवस्था में पेड़ से बांध दिया।
विज्ञापन
फिर युवती के साथ उन तीनों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। मधु और उसका मंगेतर कई घंटे तक मौके पर बेसुध पड़े रहे। होश में आने पर किसी तरह घर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।