फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   What will happen next in Uttarakhand politics.

क्या है मुख्यमंत्री हरीश रावत का गेम प्लान, जानिए..

Sun, 20 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Mar 2016 10:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पहले से ही ताजा स्थिति के मद्देनजर बना ली थी रणनीति। 
मुख्यमंत्री हरीश रावत के आत्म विश्वास के पीछे गेम प्लान क्या है?
मत विभाजन के हंगामे के दौरान रावत सदन में क्यों नहीं रहे?
 

विज्ञापन
What will happen next in Uttarakhand politics.
हरीश रावत - फोटो : file photo

विस्तार

मुख्यमंत्री हरीश रावत के आत्म विश्वास के पीछे गेम प्लान क्या है? ताजा राजनीतिक स्थिति का फायदा किसे मिलेगा कांग्रेस या भाजपा को? क्या बगावत करने वाले सारे कांग्रेस विधायक बागी हैं?
विज्ञापन


सत्र के पहले ही दिन से बगावत की आशंका पर मुख्यमंत्री रावत ने क्या रणनीति बनाई थी? मत विभाजन के हंगामे के दौरान रावत सदन में क्यों नहीं रहे? वगैरह-वगैरह।
विज्ञापन


ये सवाल महत्वपूर्ण इसलिए हैं कि इन पर आम लोग चर्चा कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इन मुद्दों पर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने पहले से ही ताजा स्थिति के मद्देनजर रणनीति बना ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सियासी अखाड़े के हैं मंजे हुए खिलाड़ी 

What will happen next in Uttarakhand politics.
हरीश रावत - फोटो : file photo
उनके मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिन बाद भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाई थी, यानी इस स्थिति के लिए वह पहले से तैयार रहे हैं।

बगावत के तुरंत बाद वे पांच विधायकों के लौटने की बात कर रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री ने अपने एक-दो समर्थक विधायकों को बागियों के गुट में मुखबिरी के लिए भेजा है।

भाजपा के रणनीतिकार भी इस दिशा में सोच रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस आशंकित है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री का गेम प्लान पता लगाने के लिए अपने कुछ लोगों को यहां भेजा होगा।

राजनीतिक रणनीतिकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत सियासी अखाड़े के मंजे हुए खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed