फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Vegetation will rise again.

गंगा की गोद में फिर खिलेंगी गायब वनस्पतियां

Sat, 26 Mar 2016 03:25 PM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Mar 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
Vegetation will rise again.
गंगा - फोटो : file photo
सैकड़ों साल पहले जिन वनस्पतियों से अठखेलियां कर गंगा जल अपने अंदर औषधीय तत्व समाहित कर लेता था, बेसिन से पलायन कर चुकीं ऐसी कई वनस्पतियां एक बार फिर गंगा की गोद में पुष्पित और पल्लवित होंगी। 
विज्ञापन


नमामि गंगे परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में वनीकरण के सबसे अधिक 10 मॉडल उत्तराखंड के लिए बनाए गए हैं। परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण केदारनाथ मॉडल में 10 वनस्पतियों को रखा गया है। गंगा बेसिन से तकरीबन 35 किमी दूर पलायन कर गईं इन वनस्पतियों को फिर यहां लाया जा रहा है।
विज्ञापन


नमामि गंगे परियोजना के केदारनाथ मॉडल के तहत वनीकरण की शुरुआत गोमुख से होनी है। सबसे अधिक जोर यहां घास और छोटी वनस्पतियों को संरक्षित करने पर दिया गया है। गोमुख में इन वनस्पतियों के बीजों को ऐसे ही बिखेर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में देवदार और बांस के पौधरोपण पर जोर 
इससे थोड़े नीचे एकोनिकम, इफेडरा, बाल फोराई आदि वनस्पतियों की पौध लगाई जाएगी। केदारनाथ के माहौल के मद्देनजर यहां डेढ़ से दो साल उम्र के पौधे ही रोपे जाएंगे। नई पौध के तैयार होने तक नर्सरियों के पुराने स्टॉक का इस्तेमाल किया जाएगा।

गंगा बेसिन में जड़ी-बूटियों के बहुत से पौधे पलायन कर गए हैं। ये वनस्पतियां गंगा बेसिन से 25-30 किमी पीछे खिसकी हैं। वनस्पतियों के पलायन के पीछे वन अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. ओमवीर सिंह गंगा में कचरा डाला जाना और ‘सेडीमेंटेशन’ को कारण बता रहे हैं। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में इसे रोकने के लिए भी कहा गया है। 

उत्तराखंड के अन्य मॉडलों में देवदार और बांस के पौधरोपण पर जोर दिया गया है। उत्तराखंड के 10 मॉडलों में जड़ी-बूटियों की अधिकता है। इनमें अधिकतर जड़ी बूटी शिव आराधना से जुड़ी हुई हैं। यूपी गंगा बेसिन में वनीकरण के लिए चार मॉडल बनाए गए हैं।


-उत्तराखंड के 54856 हेक्टेयर भूमि पर वनीकरण के लिए कहा गया है। इसकी शुरुआत उत्तराखंड से होनी है। उत्तराखंड के अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल मिलाकर कुल एक लाख, 34 हजार, 106 हेक्टेयर भूमि पर वनीकरण किया जाएगा।
-डा. सविता, निदेशक वन अनुसंधान संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed