फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Youth will become self-supporting in Secure Himalaya Project

सिक्योर हिमालय परियोजना में स्वावलंबी बनेंगे युवा

Thu, 05 Aug 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Youth will become self-supporting in Secure Himalaya Project
गोविंद वन्य जीव विहार एवं पार्क क्षेत्र के युवा अब सिक्योर हिमालय परियोजना के जरिये स्वावलंबी बनेंगे। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत पार्क क्षेत्र के दस गांव से दस युवाओं का चयन किया गया है, जिन्हें एफआरआई देहरादून में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो प्रशिक्षण के बाद ईको टूरिज्म, जड़ी बूटी व फलोत्पादन को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2017 में सिक्योर हिमालय परियोजना की शुरुआत की थी। उत्तराखंड के गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान से लेकर अस्कोट अभयारण्य तक के क्षेत्र को इसमें शामिल किया गया है। गोविंद वन्य जीव विहार एवं पार्क क्षेत्र के सट्टा, गंगाड़, ओसला, सौड़, पुजेली, खन्यासणी, दोणी, ढाटमीर, लिवाड़ी, फिताड़ी गांव में सिक्योर हिमालय परियोजना संचालित की जा रही है। पार्क प्रशासन ने परियोजना के तहत गांवों से 10 युवाओं का चयन प्रशिक्षण के लिए किया है। विभाग के उप निदेशक देवी प्रसाद बलूनी ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाना है। संरक्षित क्षेत्र से लगे गांव में ईको टूरिज्म, जड़ी बूटी और फलोत्पादन का विकास होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को अपनी संस्कृति, जैव विविधता, समृद्ध वन्य जीव संसार, नैसर्गिक सौंदर्य से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed