फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Youth went skiing in snow covered Dayara Bugyal Uttarkashi Uttarakhand news in hindi

Uttarkashi: बर्फ से ढके दयारा बुग्याल में युवाओं ने की स्कीइंग, तीन से चार फीट बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई

Thu, 29 Feb 2024 12:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 29 Feb 2024 12:42 PM IST
सार

बार्सू गांव के युवाओं ने क्षेत्र में पर्यटन को गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बुग्याल के किमी लंबी ढलान वाले भरनाला में चार दिवसीय स्कीइंग प्रशिक्षण का आयोजन किया। पिछले कुछ सालों तक यहां नेहरू पर्वतारोहण संस्थान व पर्यटन विभाग की ओर से स्कीइंग प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस वर्ष दोनों संस्थानों ने अब तक यहां स्कीइंग प्रशिक्षण का आयोजन नहीं किया है।

विज्ञापन
Youth went skiing in snow covered Dayara Bugyal Uttarkashi Uttarakhand news in hindi
उत्तरकाशी के दायारा बुग्याल में स्कीइंग करने जाते युवा। स्रोत जागरूक पाठक

विस्तार

बर्फ से ढके दयारा बुग्याल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बार्सू गांव के युवाओं ने स्कीइंग प्रशिक्षण का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीण युवाओं को बुग्याल एक किमी लंबी ढलान वाले भरनाला में स्कीइंग के गुर सिखाए गए।

विज्ञापन


करीब 30 वर्ग किमी में फैले दयारा बुग्याल में इन दिनों तीन से चार फीट बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। पिछले कुछ सालों तक यहां नेहरू पर्वतारोहण संस्थान व पर्यटन विभाग की ओर से स्कीइंग प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस वर्ष दोनों संस्थानों ने अब तक यहां स्कीइंग प्रशिक्षण का आयोजन नहीं किया है।
विज्ञापन


वहीं बार्सू गांव के युवाओं ने क्षेत्र में पर्यटन को गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बुग्याल के किमी लंबी ढलान वाले भरनाला में चार दिवसीय स्कीइंग प्रशिक्षण का आयोजन किया। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े बार्सू गांव के नवीन रावत की प्रेरणा से स्थानीय युवा पुष्पेंद्र रावत, सुशील रावत, आलोक रावत, रितिक रावत, नवीन सिंह ने स्कीइंग प्रशिक्षण का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में साइबर हमलों से निपटने के लिए जारी की जाएगी SOP, बनेगी सीईआरटी-यूटीके वेबसाइट

नवीन रावत ने बताया कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर दयारा बुग्याल के भरनाला से गिडारा बुग्याल, बंदरपूंछ, काला नाग पर्वत, द्रोपदी का डांडा प्रथम व द्वितीय, श्रीकंठ पर्वत सहित कई चोटियां नजर आती हैं। साथ ही गंगा घाटी का भी मनोहारी दृश्य नजर आता है। पाला गांव के प्रताप प्रकाश पंवार ने उत्तराखंड सरकार और पर्यटन विभाग से भरनाला में शीलकालीन खेलों का आयोजन करने की मांग की है, जिससे यहां रोजगार के अवसर पैदा किए जा सके।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed