फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamunotri Dham Darshan Bharti will

यमुनोत्री धाम के दर्शन करेंगी उमा भारती

Sat, 29 Oct 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 29 Oct 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। शनिवार को 6.35 पर उमा भारती बड़कोट से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। बताया गया कि वह रात्रि विश्राम धाम में ही करेंगी। उमा भारती का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। उनके दौरे से यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों में विकास की उम्मीद जगी है। माना जा रहा है कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री नमामि यमुने की घोषणा कर सकती हैं।       

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती शनिवार को दोपहर कार से देहरादून से बड़कोट पहुंची और इसके बाद शाम 6.35 पर बड़कोट से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, सह सचिव मनमोहन उनियाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से आने से धाम में विकास की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस मिशन स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज की तर्ज पर स्मार्ट धाम यमुनोत्री को मॉडल के रूप में विकसित करने की प्रमुखता से मांग रखेंगे। पुलिस ने पुष्टि की है कि केंद्रीय मंत्री भारती देहरादून से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed