फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Workers blocked the Uttarkashi-Lambagaon road.

Uttarkashi News: श्रमिकों ने की उत्तरकाशी-लंबगांव सड़क जाम

Mon, 13 Oct 2025 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 13 Oct 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Workers blocked the Uttarkashi-Lambagaon road.
उत्तरकाशी में श्रम विभाग के ​खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
दिवाली के बाद बंटने वाले सामान की सूचना पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उमड़े श्रमिक
विज्ञापन

सामान नहीं मिलने पर किया हंगामा, अधिकारियों ने टोकन देकर किया शांत
उत्तरकाशी। दिवाली के बाद बंटने वाले सामान की सूचना पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सैकड़ों पंजीकृत श्रमिक जोशियाड़ा स्थित श्रम कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय में राज्य सरकार की योजना के अनुसार सामान नहीं मिलने पर श्रमिकों ने उत्तरकाशी-लंबगांव सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। हालांकि बाद में श्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रमिकों को टोकन देकर दिवाली के बाद सामान देने का आश्वासन दिया तो श्रमिकों ने तीन से चार घंटे बाद जाम खोल दिया।
बीते रविवार को सोशल मीडिया में यह संदेश प्रसारित हुआ कि सोमवार को श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत श्रमिकों को सामान वितरित किए जाएंगे। सूचना पर ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग श्रम विभाग के जोशियाड़ा स्थित कार्यालय पहुंचे जबकि वहां पर विभाग की ओर सामान को गोदाम में शिफ्ट किया जा रहा था। लोगों ने वहां पर सामान देने की मांग की लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सामान दिवाली के बाद बंटना है। इस पर वहां पर मौजूद लोग उग्र हो गए और अन्य पंजीकृत श्रमिकों के साथ उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

करीब तीन से चार घंटे वहां पर गहमागहमी का माहौल किया। वहीं ग्रामीणों ने श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मामले को बिगड़ता देख श्रम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुछ देर के लिए कार्यालय बंद कर दिया था। वहीं जब ग्रामीण वहां से जाने का तैयार नहीं हुए तो विभाग के अधिकारियों को उन्हें समझाने के लिए मौके पर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद श्रम विभाग ने सभी ग्रामीणों को कूपन बांटे। वहीं दीपावली के बाद सामान देने की बात कही। हालांकि कुछ लोगों ने कूपन वापस कर दिए। जिला श्रम अधिकारी मोनिका ने बताया कि सामान के लिए विभाग ने नहीं बुलाया था। सोशल मीडिया ग्रुप में गलत संदेश प्रसारित होने पर लोग पहुंचे। हालांकि बाद में कूपन देकर लोगों को वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed