फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Workers are returning home on foot

रोजी रोटी का संकट होने पर पैदल ही घर लौटने लगे हैं बाहरी मजदूर

Sat, 28 Mar 2020 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Workers are returning home on foot
उत्तरकाशी। जिले में बाहरी राज्यों से आकर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले श्रमिकों को अब घर लौटने की चिंता सताने लगी है। यही कारण है कि लॉकडाउन में वाहन नहीं चलने के कारण कई मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए लौट रहे हैं। शनिवार को भी इसी तरह पैदल घर लौट रहे करीब दो दर्जन मजदूरों को पुलिस ने लौटा कर उनके भोजन की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

शनिवार को बाहरी राज्यों के करीब दो दर्जन मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए चल दिए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने पुलिस की टीम को इनके पीछे दौड़ाया। पुलिस डुंडा के पास से मजदूरों को समझा बुझाकर उत्तरकाशी लाई। पुलिस ने इन मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। साथ ही लॉकडाउन की अवधि में उत्तरकाशी स्थित अपने डेरों में ही बने रहने की अपील की। एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया कि बाहरी जनपदों के ऐसे मजदूरों जिनके पास यहां का राशन कार्ड भी नहीं है को सूचीबद्ध किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें एक हफ्ते के खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। तब तक इन मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed