{"_id":"6921a8b5cb894a1c860ffe7a","slug":"work-will-be-done-to-strengthen-the-organization-rawat-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-116179-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की मजबूती के लिए किया जाएगा काम : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की मजबूती के लिए किया जाएगा काम : रावत
Sat, 22 Nov 2025 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 22 Nov 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने विधिवत रूप से पदभार संभाला
उत्तरकाशी। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने शनिवार को विधिवत पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि बतौर जिलाध्यक्ष संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर धराली आपदा प्रभावितों की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।
जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि सरकार धराली आपदा प्रभावितों की सुध लेना भूल गई है। सरकार सीमांत गांव नेलांग और जादुंग जैसे गांवों को बसाने की बात करती है लेकिन आपदाग्रस्त धराली गांव के पुनर्वास की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। धराली में लाशों के ऊपर सरकार ने यात्रा शुरू की लेकिन लापता लोगों का पता नहीं लगा सकी।
आज जिले में सड़कों के बुरे हाल हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे से लेकर आंतरिक सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। अस्सी गंगा घाटी के गंगोरी-डोडीताल मार्ग की हालत में सुधार नहीं होने से आज भी एबुलेंस नहीं जा पाती है जिससे प्रसव पीड़िताओं और बीमार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़कों के लिए सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
भालू के लगातार हमले हो रहे। जंगली जानवरों से बचाव के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं हुए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। इस मौके पर युवा नेता अभिषेक जगूड़ी भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष राणा, शहर अध्यक्ष कमल रावत, दिनेश गौड़, बिजेंद्र नौटियाल, नागेंद्र जगूड़ी, कनकपाल सिंह परमार आदि मौजूद थे।