फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Woman falls into river after trolley rope breaks dies due to head injury purola Uttarkashi

उत्तरकाशी: टौंस नदी पर संचालित ट्रॉली की रस्सी टूटने से नदी में गिरी महिला, सिर में चोट लगने से मौत

Mon, 25 Sep 2023 08:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 25 Sep 2023 08:45 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग द्वारा टौंस नदी पर आवाजाही के लिए ट्रॉली का संचालन किया जाता है। रविवार को भंकवाड़ गांव निवासी 50 वर्षीय फातिमा बीबी दवा लेने के लिए त्यूणी बाजार गईं थीं। शाम पौने पांच बजे जब वह ट्रॉली से घर लौट रही थीं। इसी बीच अचानक ट्रॉली खींचने वाली रस्सी टूट गई और ट्रॉली पलट गई।

विज्ञापन
Woman falls into river after trolley rope breaks dies due to head injury purola Uttarkashi
ट्रॉली की रस्सी टूटने से नदी में गिरी महिला, - फोटो : amar ujala

विस्तार

ृविकासखंड मोरी के ग्राम पंचायत भंकवाड़ में टौंस नदी पर बनी ट्रॉली की रस्सी टूटने से एक 50 वर्षीय महिला नदी में जा गिरी। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली की रस्सी पुरानी हो गई थी, जिसे कई महीनों से बदलने की मांग की जा रही थी। लेकिन, विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भंकवाड़ के रूणसुण नामे तोक में लोक निर्माण विभाग द्वारा टौंस नदी पर आवाजाही के लिए ट्रॉली का संचालन किया जाता है। रविवार को भंकवाड़ गांव निवासी 50 वर्षीय फातिमा बीबी दवा लेने के लिए त्यूणी बाजार गईं थीं।
विज्ञापन


शाम पौने पांच बजे जब वह ट्रॉली से घर लौट रही थीं। इसी बीच अचानक ट्रॉली खींचने वाली रस्सी टूट गई और ट्रॉली पलट गई, जिससे फातिमा बीबी नदी के बीच पत्थरों में जा गिरी। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय निवासी मनमोहन असवाल ने बताया कि इस ट्रॉली से लगभग 65 परिवारों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड :  निवेश हासिल करने के लिए सीएम धामी जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन से बनी बात, आज से लंदन दौरा

ट्रॉली की काफी समय से मरम्मत नहीं की गई थी वहीं रस्सी भी काफी पुरानी हो गई थी। कई बार लोनिवि के अधिकारियों से ट्रॉली की मरम्मत करने और रस्सी बदलने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। विभाग की लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed