फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Woman and girl who went to fill Ganga water drowned in Bhagirathi river

उत्तरकाशी: गंगाजल भरने गईं महिला-युवती भागीरथी में बही, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

Tue, 13 Aug 2024 12:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Aug 2024 12:50 AM IST
सार

सावन के आखिरी सोमवार पर कुंसी गांव निवासी सोनम (20) पुत्री सोबन सिंह और राजेश्वरी (30) पत्नी जगमोहन सिंह नाकुरी के शिव मंदिर के समीप भागीरथी नदी से गंगाजल भर रहीं थीं। इस दौरान अचानक वह दोनों नदी के तेज बहाव में बह गईं।

विज्ञापन
Woman and girl who went to fill Ganga water drowned in Bhagirathi river
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

उत्तरकाशी के नाकुरी में शिव मंदिर के निकट गंगाजल भरने के दौरान एक महिला और एक युवती भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गईं। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों की तलाश में बचाव अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि दोनों का कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने नाकुरी में गंगोत्री हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार पर कुंसी गांव निवासी सोनम (20) पुत्री सोबन सिंह और राजेश्वरी (30) पत्नी जगमोहन सिंह नाकुरी के शिव मंदिर के समीप भागीरथी नदी से गंगाजल भर रहीं थीं। इस दौरान अचानक वह दोनों नदी के तेज बहाव में बह गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम डुंडा नवाजिश खलीक राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खोज-बचाव अभियान के लिए मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना द्वितीय से नदी का पानी रुकवाया। वहीं, नाकुरी और आसपास के क्षेत्र में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन

वहीं, चिन्यालीसौड़ में एसडीआरएफ की गोताखोर टीम भी टिहरी झील में सर्च अभियान चला रही है। इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने हादसे के लिए जल विद्युत निगम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मनेरी व जोशियाड़ा बैराज से अचानक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, जिस कारण यह घटना हुई। आक्रोशित लोगों ने गंगोत्री हाईवे पर नाकुरी में सांकेतिक चक्का जाम किया।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम डुंडा नवाजिश खलीक ने आक्रोशित लोगों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा, लापता महिला व युवती के परिजनों की आर्थिक मदद की जाएगी। दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है, जनपद टिहरी को भी अवगत कराया जा चुका है। एसडीएम के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed