फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Will develop all the tourist places of Mori: Satpal

मोरी के सभी पर्यटन स्थलों का करेंगे विकास : सतपाल

Sat, 16 Apr 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Will develop all the tourist places of Mori: Satpal
मोरी के जखोल गांव में आयोजित बिशु मेले में पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। - फोटो : UTTER KASHI
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि सीमांत विकासखंड मोरी के सभी पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने जखोल गांव में पंचायत भवन का निर्माण करने की घोषणा की। साथ ही जखोल गांव में गंगा होम स्टे का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मोरी ब्लाक के जखोल गांव में आयोजित बिशु मेले में पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मोरी ब्लाक में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यहां के पर्यटन क्षेत्रों को चिह्नित कर उन्हें विकसित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मोटर मार्गों का सुदृढ़ीकरण भी किया जा रहा है। सतपाल महाराज ने यहां देवक्यारा बुग्याल पर्यटन विकास समिति के कार्यकाल एवं गंगा होम स्टे का लोकार्पण भी किया। इस अवसर ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों ने ढोल नगाड़ों के साथ सतपाल महाराज का स्वागत कर उन्हें क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे। इस मौके पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, गंगा सिंह रावत, सूरज रावत, संजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed