{"_id":"6a3fc4437d69073d3508eb79","slug":"ward-residents-protest-against-waterlogging-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-120763-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जलभराव के विरोध में वार्डवासियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जलभराव के विरोध में वार्डवासियों का प्रदर्शन
Sat, 27 Jun 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
ढोल-दमाऊं के साथ जोशियाड़ा से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे
जलभराव की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर एक जुलाई से उग्र आंदोलन की चेतावनी
उत्तरकाशी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ और नौ के कालेश्वर मार्ग में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। ढोल-दमाऊं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने जोशियाड़ा से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जल्द समाधान की मांग उठाई। साथ ही जलभराव की समस्याओं का निस्तारण न होने पर एक जुलाई को हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
शनिवार को जोशियाड़ा और कालेश्वर मार्ग के लोग जोशियाड़ा में एकत्र हुए। ढोल-दमाऊं के साथ निकाली गई रैली नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानसून सिर पर है लेकिन नगर पालिका, सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
कहा कि हर साल बरसात में नालियों का गंदा पानी और वर्षा जल घरों में घुस जाता है। इससे घरेलू सामान को भारी नुकसान होता है। जलभराव के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। वहीं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि बीते 25 वर्षों से इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो एक जुलाई को ज्ञानसू में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं, डीएम प्रशांत आर्य ने लोगों को मंगलवार को एसडीएम भटवाड़ी, सिंचाई विभाग और नगर पालिका के कर्मचारी को मौके पर जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर आशीष नेगी, अवतार परमार, विजयराज रावत, बलवीर असवाल, भूरी देवी, मधु भंडारी, हेमलता भंडारी, शुभम पैन्यूली, मंयक भंडारी, खुशपाल भंडारी आदि मौजूद रहे।