{"_id":"6a05ca9cd8a8890744089fdf","slug":"village-heads-oppose-face-app-system-in-vbg-ram-ji-scheme-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119880-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: प्रधानों ने वीबीजी राम जी योजना में फेस ऐप प्रणाली का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: प्रधानों ने वीबीजी राम जी योजना में फेस ऐप प्रणाली का विरोध
Thu, 14 May 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 14 May 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। प्रधान संगठन पुरोला की बैठक में पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में प्रधानों ने वीबीजी राम जी योजना में फेस ऐप प्रणाली का विरोध किया। प्रधानों का कहना था कि क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कमजोर नेटवर्क व्यवस्था के कारण फेस ऐप के माध्यम से कार्य संचालन में भारी दिक्कतें आ रही है।
संगठन की बैठक बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में संगठन अध्यक्ष त्रिलोक बिजल्वाण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में शासन एवं संबंधित विभागों से शीघ्र समाधान की मांग की गई। सभी ग्राम पंचायतों में डी-लिट जॉब कार्ड की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। प्रधानों ने कहा कि तकनीकी खामियों के चलते ग्रामीणों को रोजगार योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। बैठक में बलवंत सिंह, सुनील राणा, आशीष वेदी, कुलवंती, जगदीश, प्रदीप, बृजमोहन चौहान उपस्थित रहे। संवाद