फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Village arrives with army cheer when army chief reaches Thati

आर्मी चीफ के थाती पहुंचने पर सेना के जयकारों से गूंजा गांव

Fri, 20 Sep 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Village arrives with army cheer when army chief reaches Thati
उत्तरकाशी के थाती गांव में अपने ममेरे भाई नरेंद्र परमार के परिवार के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन र - फोटो : UTTER KASHI
उत्तराखंड के तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को अपने ननिहाल पहुंचे। वहां उन्होंने अपने रिश्तेदारों और अन्य ग्रामीणों से मुलाकात कर बचपन के दिनों को याद किया। गांव के मुख्य द्वार पर स्थानीय ग्रामीणों ने सेना प्रमुख का ढोल दमाऊं और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता और भारतीय सेना के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

डुंडा ब्लॉक की धनारी पट्टी स्थित थाती गांव में आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत का ननिहाल है, जहां आज भी उनके मामा का परिवार और कुछ अन्य दूर के रिश्तेदार रहते हैं। अपने ममेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात करने के लिए शुक्रवार को आर्मी चीफ अपनी पत्नी मधुलिका रावत के साथ थाती गांव पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार आर्मी चीफ सुबह करीब साढ़े नौ बजे हर्षिल से हेलीकॉप्टर से मातली स्थित आईटीबीपी हेलीपैड पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से करीब 30 किमी का सफर तय कर थाती गांव पहुंचे। सबसे पहले आर्मी चीफ ने कुल देवी मां राजराजेश्वरी मंदिर में करीब 15 मिनट तक पूजा अर्चना की। उसके बाद करीब आधा किमी पैदल चलकर वह अपने ममेरे भाई नरेंद्र परमार के घर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान जनरल रावत ने अपने नाना के लकड़ी और पत्थर से बने दशकों पुराने पांच मंजिला (पंचपुरा) घर को देखा और इस घर से जुड़ी यादें साझा कीं। फिर अपने ममेरे भाई नरेंद्र सिंह परमार और बहु संगीता देवी सहित सभी परिजनों से मुलाकात कर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस बीच उनकी धर्मपत्नी ने परिजनों को उपहार भेंट किए, जबकि रिश्तेदारों ने भी उन्हें परिवार से जुड़ी पुरानी तस्वीरें तथा शॉल आदि सौगात भेंट की। इस मेल मुलाकात के दौरान जनरल रावत ने सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए जल्द ही दोबारा लौटने व गांव के विकास में सहयोग देने का भरोसा दिया। करीब 40 मिनट के इस पारिवारिक मिलन के बाद आर्मी चीफ सड़क मार्ग से मातली हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से दिल्ली लौट गए। इस दौरान जनरल रावत के रिश्तेदार परमेंद्र परमार, शैलेंद्र परमार, प्रमोद परमार, पिंकी देवी, शांति देवी, अंजली देवी, मेहरबान सिंह परमार तथा दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

उत्तरकाशी के थाती धनारी में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का स्वागत करते ग्रामीण।

उत्तरकाशी के थाती धनारी में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का स्वागत करते ग्रामीण।- फोटो : UTTER KASHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed