फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vehicles did not run on Gangotri Highway even for the fifth day

गंगोत्री हाईवे पर पांचवें दिन भी नहीं चले वाहन

Tue, 07 Apr 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicles did not run on Gangotri Highway even for the fifth day
धरासू में भूस्खलन से अवरुद्ध गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार को पांचवें दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। यहां पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात जारी रहने से सड़क खोलने की स्थिति नहीं बन पा रही है। फिलहाल बीआरओ धरासू थाने से पावर हाउस रोड तक वैकल्पिक सड़क तैयार करने में जुटा है। वाहनों की आवाजाही अभी बनचौरा ब्रह्मखाल होते हुए हो रही है।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बने धरासू भूस्खलन का लंबे समय से चल रहा उपचार कार्य सफल नहीं हो पा रहा है। बीते शुक्रवार को इस हिस्से में भारी मलबा आने और भूस्खलन का सिलसिला अभी तक जारी रहने के कारण गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध पड़ा है। वाहनों को बनचौरा, ब्रह्मखाल होते हुए 70 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे ज्यादा समय और ईंधन खर्च हो रहा है और ढुलान भाड़ा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

भूस्खलन वाले हिस्से में हाईवे खोलने की स्थिति नहीं बन पाने के कारण बीआरओ की देखरेख में यहां वैकल्पिक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। धरासू थाने से पावर हाउस वाली सड़क के बीच गंगा भागीरथी में ह्यूम पाइप डालकर करीब चार सौ मीटर लंबी वैकल्पिक सड़क तैयार की जा रही है। बीआरओ के साइट इंचार्ज एलएन शर्मा ने बताया कि भूस्खलन वाले हिस्से में अभी काम करने लायक स्थिति नहीं बन पाई है। फिलहाल वैकल्पिक सड़क तैयार की जा रही है। बुधवार तक वैकल्पिक सड़क से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। इसके बाद भूस्खलन वाले हिस्से में सड़क खोलने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed