{"_id":"589c8cb34f1c1b865237b204","slug":"vc-is-taken-from-the-room-the-election-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी रूम से ली जा रही चुनावी अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी रूम से ली जा रही चुनावी अपडेट
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
Updated Thu, 09 Feb 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने एनआईसी के वीसी कक्ष में आरओ के साथ बैठक ली। डीएम ने कहा कि पुरोला विधानसभा के चुनाव संबंधी अपडेट संबंधित आरओ से वीसी के माध्यम से ली जा रही है। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पुरोला विधानसभा के आरओ को सौंपे गए दायित्वों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम की पहल से जनपद में पहली बार पुरोला, तहसील कक्ष में वीसी रूम स्थापित किया गया। पुरोला में निर्वाचन कार्यों की त्वरित गतिविधियों से संबंधित बैठक के लिए आरओ एवं अधिकारियों की सुविधा को वीसी कक्ष स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों का सहयोग लें। दूरसंचार विभाग के समन्वय स्थापित कर कीर्ति इंटर कालेज एवं जीआईसी पुरोला में वाईफाई नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। बैठक में आरओ गंगोत्री निकिता खंडेलवाल, सौरभ असवाल, पुरोला शैलेंद्र नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन