फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   uttrakhand uday

पंच बदरी, पंच केदार, पंच प्रयाग यखि छन.....

Thu, 05 Nov 2015 09:37 PM IST
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी Updated Thu, 05 Nov 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत डुंडा प्रखंड केे बेसिक स्कूल हिटाणू व हाईस्कूल भकड़ा में आयोजित प्रतियोगिताओं में ग्रामीण बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बेसिक स्कूल हिटाणू में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने ‘हमारा प्यारा उत्तराखंड’ विषय पर पहाड़ी परिवेश एवं नैसर्गिक सुंदरता को बड़ी खूबसूरती के साथ कैनवास पर उतारा। इसमें सूरज ने पहला, साधना ने दूसरा व सिमरन एवं सुजाता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापिका माधुुरी शाह, पुष्पा नाथ, गीता नौटियाल आदि ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन


उत्तराखंड गठन की
हाईस्कूल भकड़ा में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्तराखंड गठन के बाद की स्थितियों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसमें विपिन नौटियाल प्रथम, विकास कुमार द्वितीय एवं मालती तृतीय स्थान पर रहे। गीत प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की बबिता ने 'पंच बदरी, पंच केदार, पंच प्रयाग यखि छन' गीत प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि स्वाति दुसरे और हरीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। मौके पर मौजूद शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामलाल शाह, प्रधानाचार्य केदार सिंह गुसाईं, ब्रह्मानंद पैन्यूली आदि ने बच्चों को उत्तराखंड आंदोलन और इसमें समाचार पत्रों की अहम भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर संजीव डोभाल, शैलेेंद्री भट्ट, इंद्रा रमोला, प्रजापति, गुलाब चौहान, धर्म लाल शाह, पूर्णानंद नौटियाल आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed