फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   uttarkhnd uday

स्कूलों में हुए कार्यक्रम, छात्रों में दिखा उत्साह

Sun, 08 Nov 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 08 Nov 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय का दिन नजदीक आने के साथ ही जिले में अमर उजाला की पहल पर आयोजित कार्यक्रमों में तेजी आ गई है। शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


पीजी कालेज में राजनीति विज्ञान विभाग में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में रश्मि पंवार प्रथम, पुष्पा द्वितीय एवं मनीषा चौहान तृतीय रही।
विज्ञापन


चित्रकला के छात्र-छात्राओं ने ‘गंगा’ विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में पेंटिंग तैयार कीं। इसमें मुकुल बडोनी, जयप्रकाश एवं रामवीर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि गृह विज्ञान विभाग में डिजाइनर दीये वाली मोमबत्तियां तैयार कर पूजा ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डा. केलए मालगुड़ी, डा. राखी पंचोला, डा. विनीता कोहली, डा. रेखा नौटियाल, डा. सुरेंद्र सिंह, डा. आरएस रावत, डा. डीपी पैन्यूली, डा. दीपा वर्मा आदि ने अमर उजाला की पहल की सराहना की।

सरस्वती शिशु मंदिर डुंडा में हुई भाषण प्रतियोगिता में आशुतोष भट्ट, दिव्यांशु नौटियाल एवं अमीषा उनियाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

शिशु मंदिर ज्ञानसू में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में मीनाक्षी एवं विशाल, कन्हैया और आकृति तथा समीक्षा एवं विनय ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य विशालमणी नौटियाल, पुलम सिंह ने आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार जताया।


एसबीएमए की ओर से राइंका गढ़ बरसाली में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आशीष भंडारी पहले, गौरव नौटियाल दूसरे और विपिन राणा तीसरे स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान में अंजली, नेहा और सिमरन क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर एसबीएमए के गोपाल थपलियाल, सुनयना भट्ट, एकता जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed